उत्तराखंड का मौसम: अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना,मुख्यमंत्री धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील

Spread the love

 

त्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है। चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

धामी ने बताया कि राज्य सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love