जीएसटी- न्यू इंडिया एश्योरेंस को मिला 2,298 करोड़ का GST नोटिस

 

 

सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लि. को कर अधिकारियों से 2,298 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जीएसटी मांग का यह कारण बताओ नोटिस उसे मुंबई-दक्षिण व महाराष्ट्र राज्य के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय से मिला है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को नोटिस में यह बताने को कहा गया है कि अप्रैल 2018 से मार्च 2023 की अवधि के लिए 2,298 करोड़ की जीएसटी की मांग बीमाकर्ता से क्यों नहीं की जानी चाहिए। कंपनी ने कहा कि वह तय समय-सीमा में जवाब दाखिल करेगी।

और पढ़े  कोटा में भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी 25 यात्रियों की टेंपो ट्रैवलर, 6 की मौत
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…