5 अगस्त को निकलेगी सपा की साइकिल 10 किलोमीटर का करेगी भ्रमण, देखिए क्या है पूरी खबर

समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा  जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा हर तहसील में निकलेगी। यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर 5 अगस्त को हर तहसील में निकलने वाली साइकिल यात्रा पांच से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
इसमें बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा। साथ ही सपा शासन में हुए कार्यों से भी वाकिफ कराया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों, महामंत्री व अन्य नेताओं को निर्देश भेजा गया है।

और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…