अल्मोड़ा- 101 वर्षीय अम्मा पहुंची जागेश्वर धाम के दर्शन करने

Spread the love

 

 जागेश्वर धाम में इन दिनों लगातार श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही में बढ़त है। मंगलवार को एक 101 वर्षीय वृद्धा भी धाम के दर्शन करने पहुंचीं और उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन कर पूजा की। 101 वर्षीय अम्मा का दूर से धाम पहुंचना चर्चा में रहा।

मंगलवार को भी जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ लगी रही। इन भक्तों में एक 101 वर्षीय अम्मा देवकी देवी भी शामिल रहीं। देवकी देवी ने मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बताया गया कि देवकी देवी वर्तमान में अपने बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहती हैं और वहां से अपनी बहू के साथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं। अम्मा का पैतृक घर देघाट में है।

 

इनके अलावा उप परिवहन आयुक्त दिनेश चंद्र पटोही भी जागेश्वर धाम पहुंचे और उन्होंने सपरिवार धाम में रुद्राभिषेक किया। इनके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने पंडित चंद्रशेखर भट्ट के सानिध्य में जागेश्वर, हनुमान, नवग्रह, पुष्टि देवी, महामृत्युंजय, केदार नाथ इत्यादि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्हें पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, नवीन भट्ट, जीवन नाथ ने सहयोग किया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पर्वतीय क्षेत्रों में एक जुलाई से मिलेगा 3 माह का अग्रिम राशन, मानसून की तैयारी
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love