नैनीताल: 18 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, अधिवक्ता ने दी पुलिस को सूचना

 

 

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवती घर के अंदर दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार कैंचीधाम तहसील की मूल निवासी रेनू खत्री (18) तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक अधिवक्ता के घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी। यहां अधिवक्ता के घर में रहकर वह 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए। वह फस्ट फ्लोर से उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो उसको अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली। यह देख अधिवक्ता  ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां युवती फंदे पर लटकी थी। युवती का एक पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर था जबकि दूसरा पैर जमीन को छू रहा था।

 

पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मामा ने कहा कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था। जिसमें उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है।

एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…