विधानसभा उपचुनाव- पंजाब उपचुनाव में हुई आप की जीत, केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से किया इनकार,कहा..

 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आप अब राज्यसभा जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया, ‘मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।’

विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी। मान ने एक्स पर लिखा, ‘बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश हैं। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।’

आगे लिखा, ‘उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।’

पार्टी की जीत पर आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में सेमीफाइनल में शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है।

और पढ़े  डूसू चुनाव में वोटों की गिनती जारी, पहले राउंड में एबीवीपी को बढ़त,एबीवीपी और एनएसयूआई में सीधी टक्कर, जानें...
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…