“बचपन का प्यार” गाने वाले सहदेव स्कूली छात्र से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ।

छत्तीसगढ़ का रहने वाला स्कूली छात्र सहदेव जिसका गाना ‘बचपन का प्यार’ ने उसे रातों-रात इंटरनेट सनसनी बना दिया से अब राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  मिलकर उसकी सफलता पर बधाई दी है। सहदेव का गाना सुनने के बाद सीएम ने उसकी जमकर प्रशंसा की और ट्वीट कर लिखा…वाह। क्लिप में सहदेव को मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के साथ खड़ा देखा जा सकता है। सीएम के अनुरोध पर सहदेव ने एक बार फिर इस गाने को गाकर सुनाया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव का गाना ‘बचपन का प्यार भूल ना जाना रे’ इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जाने माने सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के गाने को पसंद किया है। जानकारी के अनुसार जब बादशाह ने सहदेव का गाना सुना तो उन्होंने अपने साथ में गाने का सहदेव को ऑफर दे दिया। उन्होंने सहदेव से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और उसे चंडीगढ़ बुला लिया।

सहदेव की इस छोटी सी क्लिप में, जिसे इंस्टाग्राम पर 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि यह वीडियो दो साल पहले फिल्माया गया था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की जुबान पर चढ़ गया।

और पढ़े  उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…