अनोखी खबर – गुम हुआ कमिश्नर का कुत्ता, लाउडस्पीकर पर एलान करके घर-घर हो रही तलाशी ।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सात भैंसें खोने पर उन्हें खोजने के लिए पुलिस और प्रशासन की फौज लगा दी गई थी। जगह-जगह खोज अभियान चलाया गया था और काफी मेहनत के बाद सभी भैंसों को बरामद किया गया था। वहीं अब एक ऐसी ही घटना की जानकारी भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है। जहां गुजरांवाला के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद घूमान का पालतू कुत्ता मंगलवार को गुम हो गया तो 100 से अधिक पुलिस को उसे तलाश करने के लिए लगा दिया गया। यहां तक कि पुलिस ने घर-घर जाकर तलाशी ली और लाउडस्पीकर पर ‘कुत्ता लापता हो गया’ करके सार्वजनिक घोषणा भी की लेकिन असफलता ही हाथ लगी। प्रशासन अभी तक कुत्ता नहीं खोज पाया है। जानकारी के अनुसार गुजरांवाला नगर निगम और पूरे पुलिस विभाग द्वारा खोज  अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों के घर में घुसकर तलाशी ली जा रही है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए लोगों से सहमति ली गई या नहीं। जानकारी के मुताबिक जैसे ही कमिश्नर को अपने कुत्ते के गुम होने की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। गुजरांवाला के कमिश्नर ने रिक्शा का इस्तेमाल किया और स्पीकर के जरिए गली और मोहल्ले में अपने कुत्ते के गुम हो जाने और उसकी सूचना देने के बारे में ऐलान किया। अपने मातहत कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी हालत में उनके कुत्ते को खोज निकाले।

और पढ़े  क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…