केदारनाथ: पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया 5 लोग गिरफ्तार

Spread the love

 

 

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर स्थित पार्किंग में पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर स्थित पार्किंग में किसी बात पर कुछ यात्रियोंं की पार्किंग कर्मियों के साथ बहस हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चल गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी लेकर जमीन पर बैठे लोगों को मार रहे हैं। लाठी लिए लोग इधर-उधर भी दौड़ रहे हैं।

 

वीडियो का संज्ञान लेते हुए सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पार्किंग ठेकेदार सहित घटना में शामिल लोगों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में दीपक चंद्र, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कोहली, सुदर्शन चंद्र और दुर्गेश निवासी रुद्रप्रयाग जनपद को गिरफ्तार किया गया है।

 

इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सीतापुर पार्किंग में यात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। मामले में पार्किंग ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की गई है। बताया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर: 10 मिनट की आंधी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, युवती सहित दो घायल, यातायात ठप होने से लगा जाम
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love