घर में दाखिल हुए चोरों ने पहले मैगी बनाई, एसी चलाकार आराम से खाया फिर की चोरी, पुलिस भी रह गई देखती 

Spread the love

 

खनऊ  के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में हुई चोरी ने सभी को चौंका दिया है। चोरों की हरकत चोरों जैसी नहीं थी। वह घर में दाखिल हुए। सामान चेक किया। इसके बाद एसी चलाया। कुछ देर के बाद उठे और किचन में गए। किचन में उन्होंने मैगी बनाई। मैगी बनाने के बाद दो प्लेट लेकर एसी लगे कमरे आए। वहां बैठक में मैगी खाई। रेस्ट किया इसके बाद चोरी की।

पुलिस के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो रसोई के काउंटर पर आधा खुला मैगी नूडल्स का पैकेट, गैस स्टोव पर कड़ाही, लाइटर और माचिस पड़ी हुई थी, जिससे साफ था कि चोरों के पास काफी समय था और उन्होंने आराम से खाना बनाया। यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर सी ब्लॉक का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love