दर्दनाक हादसा: भीषण सड़क हादसा..आम से भरी मैक्स पलटी, 4 की मौके पर मौत,एक की हालत गंभीर

Spread the love

 

गरा के  थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अचानक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया। मैक्स डिवाइडर में टकराकर पलट गई।

इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैक्स गाड़ी का परिचालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

रफ्तार ने ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला।

 

इनकी हुई मौत
हादसे में शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है।

 

मौके पर पहुंचे अधिकारी
आगरा में सुबह-सुबह हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी हेमंत कुमार पहुंच गए। इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

और पढ़े  मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं' CM योगी बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love