यूपीआई: आज से बदल गया UPI पेमेंट का तरीका, जान लें इस्तेमाल करने से पहले..

 

अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे किसी भी UPI एप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से पूरे भारत में UPI ट्रांजैक्शन पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत अब UPI भुगतान सिर्फ 15 सेकंड में पूरा हो जाएगा, जबकि पहले इसमें 30 सेकंड तक का समय लगता था।

 

यूपीआई पेमेंट को लेकर क्या-क्या बदला है?

  • तेज भुगतान प्रक्रिया: पहले पैसे भेजने या प्राप्त करने में 25-30 सेकंड लगते थे, अब सिर्फ 15 सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
  • तेज फेल ट्रांजैक्शन स्टेटस अपडेट: अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, तो अब आपको 10 सेकंड में यह पता चल जाएगा कि पैसा कटा या नहीं। पहले इसमें भी 30 सेकंड या उससे ज्यादा लगते थे।
  • बेहतर फेल ट्रांजैक्शन हैंडलिंग: पहले एप्स को 90 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था कि फंसा हुआ ट्रांजैक्शन सफल हुआ या नहीं। अब यह प्रक्रिया 45 से 60 सेकंड में पूरी हो जाएगी।

उदाहरण से समझें: अगर आप किसी दुकान पर ₹500 का भुगतान QR कोड स्कैन करके करते हैं, तो: पहले यह पूरी प्रक्रिया लगभग 30 सेकंड लेती थी। अब यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ 15 सेकंड में पूरी हो जाएगी स्कैन करने से लेकर भुगतान कन्फर्मेशन तक।

तकनीकी दिक्कतों पर नियंत्रण

अगर नेटवर्क फेल हो जाए और ट्रांजैक्शन UPI सिस्टम तक पहुंच ही न पाए, तो अब सिस्टम खुद ही उसे फेल घोषित कर देगा। इससे एप्स को बार-बार स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होगी।
और पढ़े  कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी: हाथ और सिर पर चाकू के गहरे जख्म, बहता खून, फिर भी कैसे बचा लिया दूसरा 9/11?
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…