हरिद्वार- शर्मनाक हरकत: युवकों ने महिला बाइक राइडर को किए अश्लील इशारे,ये सब हुआ कैमरे में कैद..

Spread the love

 हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला बाइक राइडर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अश्लील हरकतें की गईं, वो भी कैमरे के सामने। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के नंबर वाली वैन में सवार कुछ युवकों ने महिला बाइक राइडर को देखकर अपने कपड़े उतार दिए और उसे अश्लील इशारे करने लगे।

महिला राइडर ने पूरी घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया, जिसमें वह यह कह रही है कि देवभूमि में इस तरह की अश्लील हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है, इसके बावजूद अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। युवक बेखौफ होकर वाहन से आगे-आगे चलते रहे और राइडर का पीछा करते हुए हरकतें करते रहे।

 

पुलिस का कहना है कि महिला राइडर की तरफ से थाने या चौकी में कोई एफआईआर दर्ज नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जाएगी और वीडियो के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर चिंता का विषय है।

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- यादों के पन्नों में सिमटा प्राथमिक स्कूल पैंया, सामान गाड़ी में लदा, भर आईं गांव वालों की आंखें
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love