हल्द्वानी में ब्लॉक प्रमुख महिला होगी, अनंतिम आरक्षण जारी

 

 

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए डीएम की संस्तुति के साथ शुक्रवार रात अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार को आपत्तियां सुनना तय किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही फाइनल आरक्षण सूची जारी की जाएगी। आरक्षण अपने मनमाफिक न देखकर पहले से तैयारी कर रहे काफी दावेदारों ने शनिवार को ही आपत्तियां दाखिल कर दीं। जिले में 457 ग्राम पंचायतों के साथ आठ ब्लॉक प्रमुख और 27 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।

 

ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण सूची
1- धारी – अनुसूचित जाति महिला
2- रामगढ़ – अनुसूचित जाति
3- हल्द्वानी – अन्य महिला
4- कोटाबाग – अन्य महिला
5- रामनगर – अन्य महिला
6- ओखलकांडा – अनारक्षित
7- भीमताल – अनारक्षित
8- बेतालघाट – अनारक्षित

–

जिला पंचायत सदस्य के लिए जारी आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला
गुलजारपुरबंकी, गहना, सरना, मालधनचौड़ (चंद्रनगर)
अनुसूचित जाति
सांवल्दे पश्चिम, भवाली गांव, मेहरागांव
पिछड़ी जाति महिला
चिल्किया
पिछड़ी जाति
गेबुआ (पतपानी)
अन्य महिला
जग्गीबंगर, चोरगलिया आमखेड़ा, देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली), रामड़ी आन सिंह (पनियाली), बड़ौन, अमृतपुर, सूपी, दाड़िमा, ज्योलीकोट
अनारक्षित
जंगलियागांव, तलिया, ककोड़, चापड़, ढोलीगांव, ओखलकांडा मल्ला, चौखुटा, सिमलखां, दीनी तल्ली

और पढ़े  CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…