उत्तराखंड: राज्य में फिर मिले कोरोना वायरस के 3 नए मामले,मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 44

राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कोरोना वायरस के दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। कोरोना की चपेट में आए तीनों मरीज देहरादून के ही रहने वाले है। वर्तमान में कोरोना के पांच मरीज एक्टिव हैं, इनमें से दो सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिस क्षेत्र से कोरोना का मरीज सामने आता है, वहां रहने वाले सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना के लक्षण मिलने पर लोगाें को तुरंत जांच कराने की अपील की जा रही है।

और पढ़े  स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…