बड़ी सफलता: नाकाम हुई नक्सलियों की बड़ी साजिश, जंगल से बरामद हुआ 10 किलो वजनी आईईडी बम,किया गया डिफ्यूज

 

नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकुड़ा जंगल में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 10 किलो वजनी आईईडी बम बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। यह बम हार्ड स्किन पाइप में तैयार किया गया था और जमीन में गहराई से छिपाया गया था, ताकि सतर्कता के बावजूद इसका पता लगाना मुश्किल हो।

गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत एसटीएफ की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पीरीबाजार क्षेत्र के जंगलों में नक्सली गतिविधियां तेज हुई हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जब इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, तो एक संदेहास्पद जगह की खुदाई में यह शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ।

 

बम निरोधक दस्ते ने समय रहते किया निष्क्रिय
बरामद आईईडी बम को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। बम की संरचना और वजन देखकर यह साफ समझा जा सकता है कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों को गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। अगर समय पर इसका पता नहीं चलता, तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था।

‘सेफ जोन’ बनाकर कर रहे थे कैंप
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि नक्सलियों ने बांकुड़ा जंगल क्षेत्र को ‘सेफ जोन’ घोषित कर वहां अस्थायी कैंप बना रखे थे। इसी योजना के तहत सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाया गया था। यह बम न केवल तकनीकी रूप से उन्नत था, बल्कि इसकी छिपाने की पद्धति भी बेहद चतुराई से की गई थी, जिससे यह सामान्य तलाशी से बचा रहे।

और पढ़े  बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में जारी है तलाशी अभियान
लखीसराय जिले के चानन, कजरा और पीरीबाजार के जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और इन क्षेत्रों में लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही यह संकेत भी दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के तलाशी अभियान और भी तेज किए जाएंगे, ताकि नक्सलियों के मंसूबों को पूरी तरह नाकाम किया जा सके।

  • Related Posts

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…