अहमदाबाद विमान हादसा- इतिहास का सबसे काला दिन.., विमान हादसे के 1 दिन बाद बोले टाटा समूह के मुखिया

Spread the love

 

 

ले ही यह कठिन समय हो, लेकिन समूह अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा और सही काम करने से पीछे नहीं हटेगा।’ अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने विमान हादसे के दिन को एअर इंडिया के इतिहास का सबसे काला दिन भी बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान हादसे से जुड़ी सूचना देने के लिए अपनी प्रणाली में पूरी पारदर्शिता रखेगा।

यात्रियों की सुरक्षा पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता: चंद्रशेखरन

कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में टाटा समूह के मुखिया ने कहा कि जब टाटा संस ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी और “इससे कोई समझौता नहीं किया गया।”

 

हादसे में विमान पर सवार 241 लोगों की चली गई जान

टाटा समूह के प्रमुख की ओर से कर्मचारियों को भेजा गया यह संदेश एयर इंडिया के लंदन जाने वाले बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद सामने आया है। इस विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। यह देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी।

 

 

यह बहुत कठिन क्षण; कल जो कुछ हुआ, वह समझ से परे: टाटा समूह के मुखिया 

चंद्रशेखन ने कहा, “यह बहुत कठिन क्षण है। कल जो कुछ हुआ, वह समझ से परे है, और हम सदमे और शोक में हैं। एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है।” चंद्रशेखरन ने कहा, “यह टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन है। इस समय सांत्वना देने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम उनके साथ हैं।” उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि आपकी तरह हम भी यह समझना चाहते हैं कि क्या हुआ। अभी हमें नहीं पता, लेकिन हम समझ जाएंगे।”

और पढ़े  संसद के विशेष सत्र पर विवाद- खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- महिला आरक्षण को बिना चर्चा थोप रही मोदी सरकार

ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल हादसे की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंचे

चंद्रशेखरन ने कहा कि कहा कि पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल दुर्घटना की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें हमारा पूरा सहयोग मिल रहा है और हम निष्कर्षों के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतेंगे।” उन्होंने कहा, “हम परिवारों और प्रियजनों, अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों और आपके प्रति ऋणी हैं। टाटा समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता है और इसमें कल जो कुछ हुआ उसके बारे में खुलकर बताना भी शामिल है।”

नियमित उड़ान आपदा में कैसे बदली, प्रशिक्षित जांचकर्ता करेंगे पता

उन्होंने कहा कि इस समय समूह की कोशिश ऐसी व्याख्याओं की तलाश है जो इस आपदा के लिए सार्थक हों। चारों ओर इस बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। इसमें से कुछ सही हो सकती हैं, कुछ गलत भी हो सकती हैं। इसलिए मैं धैर्य रखने का आग्रह करना चाहता हूं। चंद्रशेखरन ने कहा, “यह नियमित उड़ान आपदा में क्यों बदल गई, यह जानने में प्रशिक्षित जांचकर्ता हमारी मदद करेंगे, जब उनका काम पूरा हो जाएगा। एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे, तो हम इस त्रासदी के बारे में अपनी जानकारी में पारदर्शिता लाएंगे।”


Spread the love
  • Related Posts

    देश की महिलाओं के नाम PM मोदी का खुला पत्र:- 2029 तक महिला आरक्षण की बात फिर दोहराई, कहा- लोकतंत्र होगा मजबूत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, अगर 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो…


    Spread the love

    कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा, ED करेगी पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।…


    Spread the love