अयोध्या: धाम में खड़ा हुआ बिजली पानी का संकट, नागरिकों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

 

 

भीषण गर्मी में बिजली और पानी संकट के विरोध में अयोध्या धाम के निवासियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से अयोध्या धाम में बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। रात भर बिजली नहीं रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है।

भीषण गर्मी में बिजली और पानी संकट के विरोध में अयोध्या धाम के निवासियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से अयोध्या धाम में बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। रात भर बिजली नहीं रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है।

 

बिजली विभाग में अगर शिकायत करने के लिए फोन करो तो कोई उठाता नहीं है। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।  हम लोगों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि इस मसले को जरूर अपने संज्ञान में लेते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बिजली विभाग का कोई अधिकारी यहां पर नहीं आता। बिजली विभाग के अफसर यह कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं कि यहां पर कुछ उपकरण लगने हैं, जो अभी उपलब्ध नहीं हैं। जब उपलब्ध होगा तब लगाया जाएगा।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…