हत्या: निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल काैर का शव, बदबू आने पर खुलासा

Spread the love

 

ठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल काैर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ। कमल काैर लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार, कमल काैर नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।  दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

बुधवार देर शाम मिली थी सूचना

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि चंडीगढ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से बदबू आ रही है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब गाड़ी चेक की तो उससे एक महिला का शव बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एक दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली वजह सामने आएगी।

लुधियाना नंबर की गाड़ी में मिला शव

बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है। इस सिलसिले में लुधियाना आरटीओ से वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, और एक पुलिस टीम को लुधियाना भेजा गया है।

और पढ़े  हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveश्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निहंग युवक को…


    Spread the love

    पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब कांग्रेस में बगावत के सुरों ने पार्टी की फूट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत…


    Spread the love