उत्तराखंड का मौसम: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, मैदान में हो रही तपिश

Spread the love

 

त्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। उधर, मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है।

वहीं, चमोली जनपद में  कुजौं मेकोट क्षेत्र में भारी बारिश से कौंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है। बारिश से सुबह से ही नदी घाटी में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब है।

 

प्रदेश में मानसून आने में अभी देरी

पिछले करीब पांच दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, प्रदेश में मानसून आने में अभी और समय लगेगा। हालांकि विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं मानसून भी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है। हालांकि इससे पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम राहत भरा रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love