उत्तराखंड का मौसम: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, मैदान में हो रही तपिश

 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। उधर, मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है।

वहीं, चमोली जनपद में  कुजौं मेकोट क्षेत्र में भारी बारिश से कौंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है। बारिश से सुबह से ही नदी घाटी में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब है।

 

प्रदेश में मानसून आने में अभी देरी

पिछले करीब पांच दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, प्रदेश में मानसून आने में अभी और समय लगेगा। हालांकि विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं मानसून भी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है। हालांकि इससे पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम राहत भरा रहेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…