हरिद्वार- Accident: हाईवे पर पलटी सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे मजदूरों की पिकअप, 11 घायल अस्पताल में भर्ती

Spread the love

 

 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि मौके पर यातायात को भी शीघ्र सामान्य किया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल ग्राम बड़गांव, थाना गंगो, जिला सहारनपुर निवासी अमित (34) पुत्र सतपाल, ग्राम भैसरो, थाना ननौता से परितोष (50) पुत्र काशीराम, ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों से सुनील (34) पुत्र विक्रम सिंह, ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान से पंकज (38) पुत्र फूल सिंह, अजंता मेनवाल (16) पुत्र धनीराम, राजू (20) पुत्र बबलू, सुनील (30) पुत्र फूल सिंह, हर्ष देव (28) पुत्र धनीराम, अजय कुमार (27) पुत्र भरत सिंह, साहिल मेहरा (24) पुत्र राजकुमार तथा मोनू कुमार (30) पुत्र राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून-मसूरी मार्ग: पानीवाला बैंड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, अग्रिम आदेश तक रहेगा प्रतिबंध
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love