श्रीनगर: सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली,संदेह के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

 

त्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के असल कारण सामने आएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजस्थान निवासी जवान लांस नायक बनवर लाल सरन गुलमर्ग में 9वीं राज राइफल कैंप में तैनात था। रविवार देर रात वह शिविर में था। इस दौरान उसने कथित तौर पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पता चलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बनवर लाल दम तोड़ चुके थे। शव को तंगमर्ग उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 

पुलिस व सेना घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को भी मामले की आंतरिक जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा कि जवान की ओर से इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे हैं।

 

 

और पढ़े  जंस्कार जिले का कुमिक बना लद्दाख का पहला विरासत गांव, दुर्लभ बौद्ध पांडुलिपियों का खजाना है यह स्थल
  • Related Posts

    3 राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

    जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों…

    एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में…