राशन कार्ड केवाईसी- अगर मुफ्त राशन चाहिए तो इस तारीख तक करवा लें केवाईसी, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Spread the love

 

केंद्र सरकार की कई सारी योजनाओं का लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा सब्सिडी जैसी योजनाएं या अन्य तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार अंत्योदय योजना भी चलाती है जिसके तहत गरीब वर्ग को मुफ्त राशन दिया जाता है।

दरअसल, जो लोग पात्र होते हैं उनका राशन कार्ड बनाया जाता है। फिर इसी राशन कार्ड से पहले सस्ता राशन दिया जाता था, लेकिन कोरोना काल से अब राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपको आगे भी मुफ्त राशन का लाभ लेना है तो आपको केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपको मुफ्त राशन मिलना बंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे केवाईसी करवा सकते हैं और कब तक आपको ये काम करवाना है।

 

केवाईसी करवाने की ये है आखिरी तारीख
  • अगर आपने अब तक राशन कार्ड की केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को 30 जून 2025 तक करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख है। अगर आप इस समय तक इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपको मुफ्त राशन मिलने बंद हो सकता है। इसलिए राशन कार्ड में जिन-जिन सदस्य का नाम है वे सभी केवाईसी जरूर करवा लें।

 

इस तरह से करवा सकते हैं केवाईसी:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने राशन डीलर की दुकान पर जाना है
  • यहां पर राशन डीलर को बताएं कि आपको केवाईसी करवानी है
  • जिन-जिन लोगों को केवाईसी करवानी है या राशन कार्ड में जितने नाम है वे सभी दुकान पर जाएं
और पढ़े  SC- स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने की PIL खारिज, सुप्रीमकोर्ट ने सुनवाई से किया मना

 

स्टेप 2
  • आप चाहें तो अलग-अलग सदस्य भी केवाईसी करवाने जा सकते हैं
  • राशन डीलर पोस मशीन में आपकी राशन कार्ड की जानकारी फीड करता है
  • फिर मशीन आपकी जानकरी लेती है और इसके बाद आपकी केवाईसी की जाती है
  • इसके लिए प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और फिर आपकी केवाईसी कर दी जाती है।

 

इन बातों का रखें ध्यान:-
  • जान लें कि केवाईसी आप राशन डीलर से ही करवाएं, बाकी किसी की बात में न आएं ये लोग फ्रॉड हो सकते हैं
  • केवाईसी करवाने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है
  • राशन कार्ड की केवाईसी करवाने के लिए आखिरी तारीख 30 जून 2025 है।

Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love