दिल्ली में हादसा: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी आग, पिता और 2 बच्चों की गई जान

 

द्वारका में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग ने भीषण आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई है। ये हादसा द्वारका सेक्टर 13, सबद सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास बिल्डिंग में हुआ। जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव उम्र 35 साल भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वह फ्लैक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे।

 

यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। सोसाइटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है और बिजली और पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए डीडीए तथा एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश तथा आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं।

 

चार इंजन की सरकार वाली मुख्यमंत्री’: सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने द्वारका में हुए हादसे पर दिल्ली की रेखा सरकार पर निशाना साधा। एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि द्वारका में आग लगी, पिता अपने दो बच्चों के साथ मारे गए। इससे पहले बवाना की झुग्गियों में आग लगी। फायर ब्रिगेड देर से पहुंची तो दो बच्चे जिंदा जल कर मर गए। आखिर चार इंजन की सरकार वाली मुख्यमंत्री कहती हैं हमने आग बुझाने के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं।

और पढ़े  दिल्ली इमारत हादसे को लेकर HC में याचिका, आज ही हो सकती है सुनवाई
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…