हल्द्वानी: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 घायल

Spread the love

बरेली रोड पर लटूरिया बाबा मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एसटीएच में भर्ती कराया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा मंदिर के पास लालकुआं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक दीपक निवासी तल्ली हल्द्वानी के साथ ही ऑटो में सवार लीलाधर सती और उनकी पत्नी धना सती निवासी आनंद विहार और एक अन्य बच्ची तारुषि कांडपाल को गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने घायलों को एसटीएच भिजवाया। दुर्घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि बस चालक के गलत दिशा में आने से यह हादसा हुआ।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- मोतीचूर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, पिकअप से टकराए बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- रांसी मैदान पहुंचे CM धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट

    Spread the love

    Spread the loveसरकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी…


    Spread the love

    उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से,परीक्षा केंद्रों के आधार पर सेक्टर बनाने के आदेश

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम…


    Spread the love