महुआ मोइत्रा- सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, 15 साल बड़े पिनाकी को बनाया अपना जीवनसाथी

 

 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने खुद से 15 साल बड़े बीजद नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद ने ओडिशा के पुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुभवी सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में महुआ मोइत्रा पारंपरिक पोशाक और सोने के आभूषणों से सजी हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 3 मई को विदेश में शादी की।

कौन हैं महुआ मोइत्रा?
12 अक्तूबर, 1974 को असम में जन्मी महुआ मोइत्रा ने एक निवेश बैंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में 2010 में महुआ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने 2019 में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतीं। महुआ 2024 में फिर से चुनी गईं।

 

कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्तूबर, 1959 को ओडिशा के पुरी में हुआ था। वह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की है। पिनाकी ने 1996 में पुरी लोकसभा सीट जीतकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। बाद में वे नवीन पटनायक की बीजू जनता दल में शामिल हो गए और 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल की। पिनाकी ने 1984 में संगीता मिश्रा से शादी की थी। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।

और पढ़े  दिल्ली- मंडावली इलाके में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…