विराट कोहली: बेंगलुरु हादसे के बाद मुंबई वापस लौटे विराट-अनुष्का,यूजर नाराज कहा – इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

Spread the love

 

क्रिकेटर विराट कोहली ने आईपीएल की अपनी पहली ट्रॉफी जीती है। हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। विराट कोहली ने जब आईपीएल ट्रॉफी जीती तो वह भावुक हुए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें गले लगाया। इन सभी लम्हों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब ट्रॉफी जीतने के बाद विराट और अनुष्का मुंबई लौट आए हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए विराट-अनुष्का
आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी है। उन्होंने सर पर कैप लगाई है और सनग्लास पहना है। इसी के साथ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी है। उन्होंने भी सनग्लास पहना है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह एयरपोर्ट से निकल रहे हैं, तो एक व्यक्ति ने उनका सामान पकड़ा हुआ है।

 

 

विराट कोहली पर नाराज हो रहे फैंस
विराट और अनुष्का के मुंबई आने पर उनके फैंस काफी गुस्से में हैं। वह विराट कोहली पर नाराज हो रहे हैं। दरअसल 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडिय में क्रिकेट टीम आरसीबी के जीत के जश्न कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। भगदड़ में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है। चूंकि विराट कोहली आरसीबी टीम का हिस्सा थे इसलिए यूजर्स उन पर नाराज हो रहे हैं।

और पढ़े  IND vs ENG T20: देर रात शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, जानें कब और कहां देखें मैच

 

 

यूजर बोले इनको फर्क नहीं पड़ता
एक यूजर ने लिखा है ‘पता नहीं क्यों लोग क्रिकेटर्स और एक्टर्स को इतनी अहमियत देते हैं। ये लोग आम इंसान की तरह हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘अभी भी इयरफोन में म्यूजिक सुन रहे हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘अस्पताल में जाना चाहिए था।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘इनकी वजह से 13 लोगों की मौत  हो गई।’ एक और यूजर ने लिखा क्रिकेट के लिए 4 जून काला दिन। इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों स्टेडियम में बैठ के हंस रहे थे।



Spread the love
  • Related Posts

    फीफा विश्वकप में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया,रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल

    Spread the love

    Spread the loveपुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले…


    Spread the love

    IND vs ENG T20: देर रात शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, जानें कब और कहां देखें मैच

    Spread the love

    Spread the love वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित डेब्यू और मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत…


    Spread the love