कैंची धाम: राज्यपाल ने की कैंची धाम में बाबा नीब करौरी की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों की भलाई की कामना की

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर में ध्यान भी लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की तपोभूमि में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का भाव जागृत होता है।

साथ ही कैंची धाम साधाना का केंद्र होने के साथ लोगों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दर्शन कर की पूजा अर्चना
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…