शाहजहांपुर: पीटीओ को हाईवे पर घेरा, सरिया लेकर हमलावर हुआ ट्रक चालक, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Spread the love

 

 

खनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कागज मांगने पर ट्रक चालक यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ पर हमलावर हो गया। गाली-गलौज करने के साथ ही उसने गिट्टी भरने वाला सरिया दिखाकर धमकाने लगा। हमलावर को देखकर पीटीओ को लौटना पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो वायरल हो रहा है।

यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ शनिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने जलालाबाद के एक ट्रक को रोका और पर्ची दिखाने को कहा। चालक ने इनकार कर दिया। फिर कांटा पर्ची भी नहीं दिखाई। पीटीओ ने कांटा पर्ची नहीं दिखाने पर 40 हजार रुपये जुर्माने की बात कही। इस पर चालक हमलावर हो गया। उसने ट्रक से गिट्टी निकालने वाली सरिया निकाली और धमकाने लगा। चालक ने पीटीओ के साथ गाली-गलौज भी की। विवाद होने पर लोगों की भीड़ लग गई।

 

हाईवे पर एक लेन पर जाम की स्थिति बनने पर यात्री कर अधिकारी को लौटना पड़ा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें  एक व्यक्ति पीटीओ पर अंडरलोड वाहन का एक लाख का चालान करने का आरोप लगा रहा है। पीटीओ का कहना है कि गाड़ी का चालान नहीं किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love