Corona: पटना में फिर मिले कोरोना के 4 नए केस,अब कुल 21 संक्रमित, सरकारी अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल

Spread the love

 

 

टना में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। पटना के दो बड़े अस्पताल में कोविड केस सामने आने के बाद अब चार और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से आईजीआईएमएस की महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। इस तरह से कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इससे पहले 27 व 28 मई को पटना में ही एक डॉक्टर और दो नर्स समेत छह लोग पॉजिटिव हो गए थे। संक्रमित पाए गए इन सभी में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखे। डॉक्टरों ने इन्हें कोरोना जांच की सलाह दी। जांच करवाने पर सभी कोविड पॉजिटिव पांए गए। मामले में सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैनिक न हो, कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

 

इधर, कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटना के भी सरकारी अस्पतालों में एक साथ 31 मई को मॉक ड्रिल चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी के साथ-साथ 92 निजी अस्पतालों में कोरोना जांच की शुरू हो गई है। वहीं भी सभी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त किया जा रहा है। पीएमसीएच आठ हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। फिलहाल अभी 1800 बेड के लिए दो हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है।

 

हर हाल सतर्कता जरूर बरतें
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो। होम आइसोलेशन में रहें। आपके संपर्क में कौन-कौन लोग आएं हैं, उन्हें भी सतर्क रहने को कहें। कोविड संक्रमण को देखते हुए सतर्कता जरूर बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित हो तो उसे होम आइसोलेट कर दें।

कमजोर इम्यूनिटी के मरीज पर ज्यादा असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। हालांकि पटना में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

और पढ़े  Bihar: खान इंस्टीट्यूट हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने मांगी केस डायरी, रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग

    Spread the love

    Spread the loveचर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के दोनों अंगरक्षकों को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। आज कोर्ट ने पटना पुलिस को इस केस का…


    Spread the love

    Bihar- रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट…

    Spread the love

    Spread the loveपटना के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद…


    Spread the love