अयोध्या: बुजुर्ग मरीज की इंजेक्शन के ओवरडोज से हुई मौत, वार्ड बॉय और नर्स सस्पेंड

 

अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक नरेंद्र बहादुर सिंह को बीपी और शुगर की परेशानी थी। उनकी बेटियों ने बृहस्पतिवार शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

इंजेक्शन का ज्यादा डोज देने की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया है। लापरवाही पाए जाने पर वार्ड बॉय अखिलेश और संबंधित स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच कर मामले में जो भी अन्य दोषी पाए जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बुजुर्ग मरीज की बेटियों का कहना है कि जब तक हमारी बात सीएम योगी तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने पिता का शव नहीं ले जाएंगे। पीड़ित परिवार अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव का रहने वाला है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…