आम का अचार:- आप भी बना सकते है ऐसा आम का अचार जो सालों साल नहीं होगा खराब, जानें बनाने की क्या है विधि..

 

 

भारतीय घरों में कुछ हो या न हो, आम का अचार तो रखा मिल ही जाता है। पराठे से लेकर बेस्वाद से दाल-चावल को स्वादिष्ट बनाने में आम के अचार का काफी बड़ा हाथ होता है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में जब पेड़ों पर कच्चे आम लग जाते हैं, तो महिलाएं उन्हें खरीदकर उसका अचार डाल लेती हैं।

ये आम का अचार यदि सही तरह से बनाया जाए तो सालों-साल खराब नहीं होता। इसी वजह से ज्यादातर घरों में आज-कल अचार डाले जा रहे हैं। यहां भी हम आपको आम के अचार की एक ऐसी ही रेपिसी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है। यदि आप इस विधि से अचार बनाएंगे तो ये सालों-साल खराब नहीं होगा।

 

आम का अचार बनाने का सामान

  • कच्चे आम – 1 किलो
  • नमक – 100 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर – 50 ग्राम
  • साबुत मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच
  •  सौंफ – 3 बड़े चम्मच
  •  कलौंजी – 2 छोटे चम्मच
  •  सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
  •  हींग – 1/2 छोटा चम्मच
  •  सरसों का तेल – 500–700 ml

 

विधि

कच्चे आम का अचार बनाने की सबसे आसान विधि हम आपको बताएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले एकदम कच्चे आमों को लेना है। ध्यान रखें ये पके न हों, वरना इन्हें काटनें आपको दिक्कत होती और अचार भी अच्छा नहीं बनेगा।

 

कच्चे आमों को लेकर पहले तो इन्हें अच्छी तरह से धो लें और फिर उसका पानी अच्छी तरह से पोंछ दें। इसके बाद सभी को एक समान आकार में काट लें। कोशिश करें कि इन्हें छोटा ही काटें, वरना खाते समय परेशानी होती है। अब कटे हुए आम के टुकड़ों को धूप में 1 दिन फैला कर सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। यदि आम में नमी रह गई तो ये जल्दी खराब होगा।

और पढ़े  मस्क ने स्टारलिंक को लेकर यूक्रेन पर लगाए आरोप,मस्क के आरोप से मचा बवाल, क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?

 

 

अब बारी आती है आम में मसाले मिलाने की तो इसके लिए एक बड़े बर्तन में आम के टुकड़े डालें और उसमें हल्की और नमक मिलाकर छोड़ दें। नमक पानी छोड़ देगा, जिसको आपको अगले दिन हटा देना है। फिर सूखे कपड़े से हल्का सा आमों को पोंछ लें।

 

इसके बाद आम के टुकड़ों में बारीक पिसी लाल मिर्च, सौंफ, मेथी, कलौंजी, सरसों दाना, हींग डालें। ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिसी होनी चाहिए। अब बारी आती है तेल को गर्म करके अचार में डालने की तो उसके लिए पहले तेल को एक कड़ाई में गर्म करें और फिर गैस बंद करके इसे गुनगुना होने दें। गुनगुने तेल को आम के टुकड़ों के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

 

अब इस मिश्रण को किसी कांच के साफ जार में भरें। इस जार को ढीले सूती कपड़े या ढक्कन से ढंक कर 7–10 दिन तक रोज़ 4–6 घंटे धूप में रखें। इसे ज्यादा से ज्यादा धूप दिखाएं और हर दिन चलाते अवश्य रहें, ताकि मसाले इसमें अच्छी तरह से मिल जाए।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…