2025 Notification: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस II के लिए पंजीकरण हुए शुरू,जल्दी करें आवेदन की अंतिम तिथि ये..

Spread the love

 

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 28 मई 2025 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (NDA/NA II 2025) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS II 2025) परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना अब यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in. पर उपलब्ध है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2025 है। उम्मीदवारों को ठीक प्रकार से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र 17 जून रात्रि 11.59 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन की समयसीमा के दौरान हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।

 

NDA, NA II 2025 Vacancy Details: रिक्ति विवरण

एनडीए, एनए II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • आर्मी – 208 (10 महिला पद)
  • नेवी – 42 (5 महिला पद)
  • एयर फोर्स- फ्लाइंग – 92 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) – 18 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) – 10 (2 महिला पद)
  • नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) – 36 (4 महिला पद)

UPSC CDS II 2025 Vacancy: 453 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 453 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद
  • इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला 26 पद
  • एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) – 276 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) – 19 पद

आवेदन शुल्क

  • NDA, NA II 2025: उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी। एससी, एसटी, महिला, JCOS के वार्ड/NCOs/ORS को कोई फीस नहीं देनी होगी।
  • CDS II 2025: आवेदकों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

    Spread the love

    Spread the loveबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I…


    Spread the love

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love