धमाका: तेज धमाके से फैल गई दहशत,बम प्लांट कर रहे आतंकी की हुई माैत, पुलिस बोली-बब्बर खालसा का सदस्य होगा

Spread the love

 

मृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और बाद में उसकी माैत हो गई।

डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति जख्मी हुआ था, उसकी मौत हो गई है। ये व्यक्ति आतंकवादी संगठन का ही सदस्य है। यह विस्फोटक सामग्री को लेने आया था। हमने पुराने जितने भी ब्लास्ट से संबंधित मामलों की जांच की है, उनमें यही बात सामने आती थी कि ये लोग विस्फोटक सामग्री किसी खाली जगह रख देते थे और कोई दूसरे व्यक्ति उसे वहां से उठा लेता था और आगे किसी घटना को अंजाम देता था… ये व्यक्ति संभवत बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य होगा। बाकी जांच की जा रही है।

धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा था। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू के बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई जहां उसकी माैत हो गई।

और पढ़े  मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी रेड: CM ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-मोदी क्या हैं, औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया

 


Spread the love
  • Related Posts

    Blast: बीएसएफ मुख्यालय ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया था धमाका

    Spread the love

    Spread the loveजालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के…


    Spread the love

    पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल: मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद बदली मान सरकार, 3 मंत्रियों को नए विभाग

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके महकमों को तीन अन्य मंत्रियों में विभक्त कर दिया है। संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ईडी…


    Spread the love