शर्मनाक हरकत: बेटी के साथ सड़क पर जा रही मां को सरेआम किस कर भागा लड़का, पुलिस ने तोड़ी टांगे और मंगवाई माफी

Spread the love

 

 

सोशल मीडिया पर कुछ वायरल वीडियो कई बार तो हमें हंसा कर जाते हैं, लेकिन कई ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिसे देख हमें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आज भी मनचले किस तरह से राह चलते लोगों को परेशान करते हैं। अब हाल ही में,  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो जब एक बुर्का पहनी महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पर जा रही थी, तभी एक मोपेड सवार युवक ने अचानक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी कर दी। युवक ने महिला को जबरन किस किया और फिर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो के आधार पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पुलिस ने सबसे पहले वीडियो की सटीक लोकेशन का पता लगाया और फिर आरोपी की पहचान के लिए विशेष जांच टीम भी बनाई। करीब सात घंटे की के बाद आरोपी की पहचान सुहैल के रूप में की गई, जो अहमदनगर इलाके का ही निवासी है। आरोपी को उसी दिन देर शाम गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

और पढ़े  राममंदिर के चढ़ावे में गबन-  बेहिसाब चढ़ावा, असीमित गबन, भाग रहे जिम्मेदार, अब 200 करोड़ के घपले की चर्चा

 

आरोपी ने कान पकड़कर मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में सुहैल ने अपने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा, “सर, मुझसे गलती हो गई है, अब ऐसा कभी नहीं करूंगा।” हालांकि, पुलिस ने उसे बिल्कुल भी ढील नहीं दी और उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तेजी से जांच कर आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई- अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveमाध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26…


    Spread the love