हल्द्वानी: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने पकड़ी स्कूटी की डिकी में भरी शराब के पव्वे और बोतल

Spread the love

 

स्कूटी की डिकी में अंग्रेजी शराब के 50 पव्वे और पांच बोतलें भरकर ले जा रहे युवक को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने पकड़ लिया। बाद में आबकारी विभाग के अफसरों को सौंप दिया। आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

शुक्रवार को नगर आयुक्त टीम के साथ नैनीताल रोड पर निरीक्षण कर रही थीं। करीब चार बजे बाजार की ओर से स्कूटी लेकर आ रहा युवक नगर निगम की टीम को देख घबराकर लौटने लगा। नगर आयुक्त की नजर उस पर पड़ी तो रोक लिया। डिकी खुलवाई तो उसमें अंग्रेजी शराब के अलग अलग ब्रांड के पव्वे और बोतलें मिलीं। पूछताछ के दौरान युवक ने नगर आयुक्त को बताया कि वह मंगलपड़ाव के समीप स्थित दुकान से ये पव्वे और बोतलें लेकर आया था। उसे जजी के पास एक दुकान में देना था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love