हल्द्वानी: जल्द खत्म हो जाएगी समस्या,नवाबी रोड पर 9.74 करोड़ से बिछेगी नई सीवर लाइन, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट को मिली विभागीय सहमति

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर के नवाबी रोड की सीवर लाइन आए दिन चोक होने की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। नब्बे के दशक में बिछाई गई यह लाइन अब जीर्ण-शीर्ण होने के कारण पेयजल निगम नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।

कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय तक नवाबी रोड की करीब डेढ़ किमी सीवर लाइन अब सुविधाजनक होगी। नई सीवर लाइन के 9.74 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को शुक्रवार को देहरादून में विभागीय सचिव की सहमति मिल गई है। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

घरों में घुसती है गंदगी : सीवर लाइन चोक होने से नवाबी रोड घरों में गदंगी घुस जाती है। करीब चार साल पहले महिला डिग्री कॉलेज के नजदीक एक घर के कमरे में सीवर की काफी गंदगी भर गई थी। यहां वर्ष 1989-90 में लाइनें बिछी थीं, लाइन के आए दिन चोक होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: कर्नल कोठियाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, अग्निवीरों को लेकर कैबिनेट के फैसले पर CM धामी का जताया आभार
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस

    Spread the love

    Spread the loveसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपों को लेकर उर्मिला सनावर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। महिला…


    Spread the love