देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक,मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और सचिव नियोजन आर.मीनाक्षी सुंदरम समेत कुछ और अधिकारी भी शनिवार को दिल्ली पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उच्चाधिकारियों के साथ नीति आयोग की बैठक में उठाए जा रहे मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इन्हें अंतिम रूप देंगे। वैसे शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री एक दौर की तैयारी बैठक कर चुके हैं। नीति आयोग की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा नीत गठबंधन की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की कान्क्लेव में शामिल होंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री राज्य के मुद्दों की चर्चा करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब मंत्री रेखा आर्य के पति ने जारी किया वीडियो, अपने ऑडियो को बताया एआई जेनरेटेड, जानें...
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…