रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा:- 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का होगा कायाकल्प

Spread the love

 

भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। इस दौरान एशिया के प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना के ईरमि सभागार में उन्होंने घोषणा की कि 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का कायाकल्प किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कारखाना भारत का सबसे पुराना कारखाना रहा है। इसके विकास को लेकर जो भी कार्य हैं, उन्हें जल्दी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल कारखाना के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का विकास होगा। वैष्णव ने बिहार के जमालपुर में रेलवे की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास के साथ रेलवे वंदे भारत और नमो भारत जैसी नई ट्रेनों के निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुंगेर के जमालपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश ने 50,000 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की शक्ति देखी है, इसमें हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हवाई अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया।

और पढ़े  Bihar-: बिहार में पहली बार BJP का CM, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे
Munger News: Jamalpur rail engine factory will be built at cost of Rs 350 crore Rejuvenation, Ashwini Vaishnav

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप और IRIMEE के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की कार्य योजना शुरू की। रेल मंत्री ने कहा कि 2026 के शैक्षणिक सत्र तक IRIMEE संस्थान में आम छात्रों का भी दाखिला होगा। उन्होंने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति जल्द ही इस संबंध में जमालपुर दौरा करेंगे। बैठक में मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर मेयर कुमकुम देवी, जमालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- आखिरी कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने बताया फैसला, अब इस्तीफा देने के लिए जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। उस नाम पर आज शाम तक फैसला सामने आ जाएगा। इससे पहले, खरमास का अंतिम दिन नीतीश…


    Spread the love

    Bihar- अपनी आखिरी कैबिनेट के बाद इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, शाम को बिहार के नए CM का एलान

    Spread the love

    Spread the loveबिहार को आज अपने नए मुख्यमंत्री के बारे में पता चल जाएगा। 20 साल से बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे।…


    Spread the love