मानवता तार-तार: जिला अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद नहीं मिला कोई शव वाहन, ई-रिक्शा पर ले जाना पड़ा परिजनों को शव

 

 

दायूं में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई। उसका शव ले जाने के लिए परिजनों को शव वाहन नहीं मिला। इससे परिजन उसका शव ई-रिक्शा पर ले गए, जबकि अस्पताल में दो-दो शव वाहन हैं। वहीं, ई-रिक्शा पर शव ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा के रहने वाले अफजल ने अपनी पत्नी परवीन को जिला अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग शव घर तक ले जाने को शव वाहन की तलाश करने लगे। परिजनों ने शव वाहन के लिए जिम्मेदार अधिकारी सीएमएस से संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

शव वाहन का चालक मिला उसने परमीशन के बिना शव ले जाने से साफ इनकार कर दिया। परिवार के लोग उसके सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन चालक एक न सुनी। मजबूर होकर परिजन शव को ई-रिक्शा में रखकर घर ले गए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

और पढ़े  कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…