दरिंदगी- 7 साल की बच्ची से खेत में दरिंदगी, रास्ता पूछने के बहाने ले गया बाइक सवार…दरिंदे को नहीं आया रहम

Spread the love

 

 

गरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़ी सात साल की बालिका को बाइक सवार युवक रास्ता पूछने के बहाने खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकला। एसीपी छत्ता ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से भागता नजर आ गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फायरिंग में एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए।

बालिका के माता-पिता खेतों में मजदूरी करने गए थे। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया। तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर बंद मकान के पास उससे दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों के मुताबिक युवक लाल बाइक पर आया था। वह लाल कमीज और काली पैंट पहने था। सूचना पर एसीपी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया।

 

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से जाता दिखाई दिया। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पुलिस ने पहचान कर ली। दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद शरीफ को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। एक दरोगा भी गोली से जख्मी हो गए।


Spread the love
और पढ़े  महंत अवधेश दास एवं महंत मुन्ना दास के नेतृत्व में गोरक्षपीठ पहुंचे अयोध्या के संत, द्वारिका प्रसाद तिवारी से हुई महत्वपूर्ण भेंट
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love