हल्द्वानी: ऐहतियातन डॉक्टर,पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, डीएम ने दिए निर्देश, इनको मिल सकेगा अवकाश

 

भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस विभाग में सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। दो कंपनी एसएसबी और दो कंपनी पीएसी भी मिल गई है। शुक्रवार दोपहर बनभूलपुरा के साथ ही अन्य संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस ने गश्त की। चौराहों पर भी पिकेट के रूप में सिपाहियों की तैनाती की गई है।

पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थितियां बनने के बाद नैनीताल भी हाईअलर्ट पर है। ऐहतियातन पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ और थानों की पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेकिंन अभियान चलाया। दोपहर में बनभूलपुरा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने गश्त भी की। शाम को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को भी निरस्त कर दिया है।

 

नैनीताल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ ही टीम को सतर्क कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों का मूवमेंट सड़कों व भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ज्यादा रहना है। किसी भी संदिग्ध स्थिति में अफसरों को सूचना देने के निर्देश हैं। –पीएन मीणा, एसएसपी

और पढ़े  पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…