भारत-पाकिस्तान का बढ़ता तनाव: आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,आज होने वाला लखनऊ बैंगलौर मुकाबला रद्द

Spread the love

 

 

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को बीच में ही रोकने का फैसला किया गया है जिसके कारण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच होने वाला मुकाबला भी कैंसिल कर दिया गया है।

आईपीएल 2025 में अब तक 58 मुकाबले (8 मई तक) खेले जा चुके थे। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है।

फाइनल सही 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे
बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।’ आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था।


Spread the love
और पढ़े  आरसीबी चैंपियन- किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? कोहली-सूर्यवंशी छाए, चैंपियन आरसीबी को मिले इतने रुपये
  • Related Posts

    आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, सूर्यकुमार से छिनेगी कप्तानी?

    Spread the love

    Spread the loveआयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम का एलान संभव है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई वाली पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है जिसके…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

    Spread the love

    Spread the love  आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने…


    Spread the love