मेरा फोन भी हुआ टैप मांगा गृह मंत्री शाह का इस्तीफा – राहुल गांधी

Spread the love

राहुल गांधी ने स्पायवेयर पेगासस द्वारा कथित जासूसी किए जाने को राजद्रोह करार दिया है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। कांग्रेसी सांसदों के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया और मेरा भी फोन टैप हुआ है। उन्होंने कहा कि जासूसी कांड पर विपक्ष एकजुट है। इस पूरे प्रकरण के लिए सरकार को जिम्मेदार है। इस कारनामे पर गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘क्या हम, आप पेगासस खरीद सकते हैं? कौन इसे खरीद सकता है, कौन इसका इस्तेमाल कर सकता है, ये सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।’ वहीं, किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, ‘तीनों नए कृषि कानून वापस होने चाहिए, बातचीत से कोई हल नहीं निकलना है।’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हाथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।’

इधर, भाजपा का ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि यह मामला संसद के मानसून सत्र से पहले जानबूझकर उठाया गया। भाजपा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप एक तरह से भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। 

और पढ़े  कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा

बताते चलें कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों को लेकर कहा कि जब देश में नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था पहले से है तब अनधिकृत व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निगरानी संभव नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *