भारत-पाकिस्तान: देहरादून के बेसमेंट बनेंगे आपातकाल में बंकर,शहरवासियों की सुरक्षा के ये हैं इंतजाम

Spread the love

 

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच दून में भी शहरवासियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों की सूची तैयार की गई है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बेसमेंटों को किसी भी आपात स्थिति में बंकर के तौर पर प्रयोग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टीम को निर्देशित किया गया है।

दरअसल देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। यह बेसमेंट देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में स्थित हैं। एमडीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को बेसमेंटों को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखा जाए। सेक्टरवार बेसमेंटों में सुविधाओं को जांच लिया जाए। सभी बेसमेटों में रैंप के अलावा साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए।

 

बेसमेंट और बंकर में अंतर
बेसमेंट और बंकर में मुख्य अंतर उसके उपयोग व निर्माण में है। बेसमेंट आमतौर पर बिल्डिंग का हिस्सा होता है, जो मुख्य मंजिल से नीचे होता है और इसमें रहने योग्य जगह, भंडारण या उपयोग के लिए खाली जगह हो सकती हैं। बंकर एक सुरक्षात्मक संरचना है, जो किसी आपातकाल या युद्ध की स्थिति से लोगों और संपत्ति की रक्षा के लिए बनाया जाता है। बेसमेंट नींव पर बनाया जाता है। इसमें आम तौर पर खिड़कियां और दरवाजे होते हैं। बंकर को मजबूत सामग्री जैसे कंक्रीट या स्टील से बनाया जाता है। उसमें खिड़कियां और दरवाजे कम होते हैं या नहीं होते। बेसमेंट आम तौर पर हवादार और रोशनी वाला होता है। बंकर को आमतौर पर हवा और प्राकृतिक रोशनी से बचाने के लिए डिजाइन किया जाता है।

और पढ़े  हरिद्वार- भंडारा करा दो बाबूजी' से चर्चा में आए रमाशंकर का निधन, गरीबों का भरते थे पेट, सीसीआर के पास मिला शव

बेसमेंट की चेकिंग का अभियान समय समय पर चलाया जाता है, इसी के तहत बेसमेंट की चेकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इसे किसी भी प्रकार की स्थिति में प्रयोग कर सकते हैं। प्राधिकरण का प्रयास जागरूकता व सुरक्षा के लिए प्रयास करना है।
– बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

    Spread the love

    Spread the loveवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह…


    Spread the love

    कोटद्वार- भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार…


    Spread the love