भारत पाकिस्तान: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम किए तबाह, पाकिस्तान के रडार हुए बेकार

Spread the love

हलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। गुरुवार को भी भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग रोक दी।

 

भारतीय सेना ने दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाने के लिए हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

 

भारतीय वायुसेना की एस 400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। डोमेन विशेषज्ञों ने को बताया कि अभियान में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

 

पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम
गुरुवार सुबह से पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि लाहौर में कुछ धमाके सुनाई दिए हैं। अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही थीं। इसके बाद सरकार के पत्र सूचना कार्यालय यानी पीआईबी की तरफ से दोपहर 2:34 बजे एक वक्तव्य जारी किया गया। इसमें कहा गया कि माहौल को और तनावपूर्ण बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान की हरकतों का माकूल जवाब दिया है।

सरकार की तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया कि बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के दौरान भारत ने यह स्पष्ट किया था कि हमारा जवाब संतुलित था और टकराव बढ़ाने के मकसद से नहीं था। ब्रीफिंग में यह स्पष्ट किया गया था कि हमने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट नहीं किया है। लिहाजा, अगर भारत के सैन्य ठिकानों पर कोई हमला किया जाता है तो इसका उचित जवाब दिया जाएगा।

और पढ़े  जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

 

भारत के 15 शहरों को निशाना बना रहा था पाकिस्तान
वक्तव्य के मुताबिक, 7 और 8 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। इनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और भुज शामिल थे। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए इन स्थानों को निशाना बनाया। हालांकि, काउंटर UAS और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारत ने इन हमलों को निष्क्रिय कर दिया। हमलों को निष्क्रिय करने के बाद मलबे को बरामद कर लिया गया है।

वक्तव्य के अनुसार, गुरुवार सुबह देश के सशस्त्र बलों ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान जिस तरह से हमले कर रहा है, भारत का जवाब भी वैसा ही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार पता लगा है कि लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

पाकिस्तान को रोकना पड़ी गोलाबारी
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उड़ी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार से गोले दाग रहा है, इनमें 16 नागरिकों की जान गई है। इनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। यहां भी भारत को पाकिस्तान को करारा जवाब देना पड़ा, जिसके बाद पाकिस्तान को गोलाबारी रोकना पड़ी।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love