बड़ा हादसा: पुलिस की वैन कैंटर में जा घुसी,एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की हुई मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

 

लीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीछे जा रही बस के चालक ने ओवरटेक किया तो आगे निकालते समय हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस वैन घुस गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।  मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के मुलजिम गुलशनवर को पेशी के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें एसआई रामसंजीवन, कांस्टेबल बलवीर, रघुवीर ,चालक सिपाही चंद्रपाल व मुलजिम गुल सनुव्वर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं घायल सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस 5 शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। 

और पढ़े  बड़ा हादसा: यमुना में डूब गए छह युवक-युवतियां और किशोर, 4 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में इनकी हुई मौत

रामसंजीवन निवासी चतेला कंदोरा जालौन (दरोगा)
चन्द्रपाल निवासी मानगढ़ी मथुरा ( चालक सिपाही)
बलवीर निवासी बीरा छोटा हाथरस सासनी (सिपाही)
रघुवीर निवासी कूपा सादाबाद हाथरस (सिपाही)
गुल सनुव्वर सीकरी भोपा मुजफ्फरनगर (बंदी)
घायल
शेरपाल सिंह बरसोली हाथरस (सिपाही)

Spread the love
  • Related Posts

    अब से कुछ देर बाद होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार,यात्रा के लिए फूलों से सजाया गया वाहन

    Spread the love

    Spread the loveसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज भैंसाकुंड पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही…


    Spread the love

    प्रतीक यादव- प्रतीक के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव का पहला पोस्ट, क्या लिखा, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने…


    Spread the love