ऑपरेशन सिंदूर: सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र,सेना अधिकारी आतंकियों के जनाजे में हुए शामिल

Spread the love

 

हलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। वहीं, पाकिस्तानी सेना के जवान और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के सदस्य बुधवार को तीन लोगों के जनाजे में शामिल हुए। ये तीनों बुधवार को मुरीदके में भारतीय सेना के हवाई हमले में मारे गए। मुरीदके  लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

जमात उद-दावा के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ताबिश कय्यूम ने कहा कि कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर को कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। कय्यूम खुद भी जनाजे में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस जनाजे में नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।

 

भारत की सैन्य कार्रवाई से तिलमिलाए कय्यूम ने कहा, भारत ने जो हमला किया है, उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ, ये तीनों लोग मस्जिद के पास एक कमरे में सो रहे थे और मस्जिद तबाह हो गई। पाकिस्तानी मलिक, खालिद और मुदस्सिर जमात उद-दावा के सदस्य बताए जा रहे हैं और उस मस्जिद में इमाम और देखरेख करने वाले थे। नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों के शव दफनाने के लिए उनके पैतृक इलाकों में भेज दिए गए।


Spread the love
और पढ़े  ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, जानें..
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love