Road Accident: शाहजहांपुर- कार-बाइक की हुई भिड़ंत, 4 दोस्तों समेत 6 की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Spread the love

 

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हुई है। ये चारों दोस्त बताए गए हैं। वहीं, इको कार में सवार दो लोगों की जान गई है। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग 
जानकारी के मुताबिक मदनापुर थाना क्षेत्र में काबिलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले सोमवार की रात करीब 11 बजे बरेली की ओर जा रही बाइक और मदनापुर की ओर से इको कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक में आग लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत 
हादसे में इको कार में सवार बरेली के फरीदपुर के गांव करनपुर के रहने वाले सुधीर (40 वर्ष) और सोनू (18) की मौत हो गई। बाइक पर सवार तिलहर के नजरपुर कस्बे के रहने वाले रवि (20 वर्ष), आकाश (20 वर्ष), दिनेश (19 वर्ष) और अभिषेक (19 वर्ष) की मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना 
हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

 


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love